सुशांत सिंह राजपुत की आज 38वीं बर्थ एनिवर्सरी है सुशांत की याद में लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं

इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की एक हंसते हुई तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाई है।

वहीं रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती ने भी सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जहां दोनों एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने  भी एक प्यार सा वीडियो शेयर करते हुए अपने छोटे भाई बर्थडे विश  किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेत ने लिखा, " हैप्पी बर्थडे मेरे सोना सा भाई मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।

14 जून 2020 में सुशांत का निधन हुआ था वे अपने घर में मृत पाए  गए थे वहीं उनके निधन की खबर  से पूरा देश हड़कंप मच गया था।

 सुशांत के घर वालों ने आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती ने  उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाया था।

सुशांत सिंह राजपूत के बाद रिया चक्रवर्ती के करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट करने की चर्चा है।

सुशांत सिंह राजपुत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।