मुफ्ती ब्रांड नाम से मेन्सवियर जींस, कपड़ों और एक्सेसरीज की बिक्री करने वाली क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 19 दिसंबर यानी, आज खुल रहा है। कंपनी ने 266 रुपए से लेकर 280 रुपए के बीच प्राइस बैंड तय किया है। Credo Brands Marketing IPO पेशकश के माध्यम से कंपनी 522 करोड रुपए से लेकर 550 करोड रुपए जुटाना चाहती है। कम से कम 53 शेयर के लिए आवेदन जमा करना होगा।
निवेशकों के लिए क्रेडो ब्रांड्स का इश्यू 21 दिसंबर 2023 तक खुला रहेगा। आईपीओ की बाजार में इन दोनों धूम मची हुई है लेकिन, इनमें क्रेडो ब्रांड्स ने अलग ही हलचल मचा दी है। Credo Brands Marketing IPO आने से पहले ही 165 करोड रुपए जुटा लिए हैं। इसकी वजह से निवेशकों में आईपीओ को लेकर उत्साह बढ़ गया है। मुफ्ती ब्रांड्स के मेन्सवियर की बिक्री राष्ट्रीय स्तर पर होती है। सितंबर 2023 तक देश भर में कंपनी के 1807 टच प्वाइंट हैं।
Credo Brands Marketing IPO
IPO लिस्टिंग की तारीख | 19 दिसंबर, 2023 से 21 दिसंबर, 2023 |
लिस्टिंग की तारीख | [.] |
फेस वल्यू | 2 रूपए प्रति शेयर |
प्राइस बैंड | 266 रूपए से 280 रूपए प्रति शेयर |
लॉट साइज़ | 53 शेयर |
टोटल इश्यू साइज़ | 19,634,960 शेयर (कुल मिलाकर ₹549.78 करोड़ तक) |
ऑफर फॉर सेल | 2 रूपए के 19,634,960 शेयरों की बिक्री की पेशकश |
इश्यू टाइप | बुक बिल्ट इश्यू आईपीओ |
लिस्टिंग | बीएसई, एनएसई पर लिस्टिंग |
शेयर होल्डिंग प्री इश्यू | 64,301,880 |
शेयर होल्डिंग पोस्ट इश्यू | 64,301,880 |
पहली बार IPO लेकर आ रही Credo Brand
क्रेडो ब्रांड्स पहली बार आईपीओ लेकर आ रही है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इनमें प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 1.96 करोड़ शेयर मार्केट में लाने वाले हैं। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 266 रुपए से ₹280 के बीच रखा गया है।Credo Brands Marketing IPO 19 दिसंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 तक खुला रहेगा। Credo Brands marketing IPO के जरिए कंपनी 522 करोड़ों रुपए से लेकर 550 करोड रुपए तक करोड रुपए जुटाना चाहती है।
Credo Brands Marketing IPO में 50 फ़ीसदी हिस्सा योग्य-संस्थागत खरीदारों (QIB), 35 फ़ीसदी हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स और 15 फीसदी हिस्सा गैर-संस्थागत खरीदारों (NII) के लिए रखा गया है निवेशकों को कम से कम 53 शेयर खरीदने पड़ेंगे। कंपनी के प्रमोटर्स कमल खुशालानी और पूनम खुसलानी ऑफर फॉर सेल के जरिए 84.15 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे जबकि सोनाक्षी खुशलानी और एंड्रयू सुशीलनी 1.08 लाख शेयर बेचेंगे।
![पहली बार IPO लेकर आ रही Credo Brand](https://24hindinews.in/wp-content/uploads/2023/12/%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0-IPO-%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%86-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%80-Credo-Brand-1024x576.jpg)
कब होगी लिस्टिंग?
क्रेडो ब्रांड्स आईपीओ के शेयरों के अलॉटमेंट को शुक्रवार 22 दिसंबर 2023 को अंतिम रूप दिया जाएगा, और कंपनी मंगलवार 26 दिसंबर 2023 को रिफंड शुरू करेगी। जबकि, रिफंड के बाद उसी दिन शेयरों को निवेशकों के डिमैट अकाउंट में जमा किया जाएगा। Credo Brands Marketing IPO शेयर की कीमत बुधवार 27 दिसंबर 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्टिंग होने की संभावना है।
Credo Brands Marketing IPO लॉट साइज़
एप्लीकेशन पर | लॉट | शेयर | राशि |
रिटेल (न्यूनतम) | 1 | 53 | 14,840 रूपए |
रिटेल (अधिकतम) | 13 | 689 | 192,920 रूपए |
एस-एचएनआई (मिनट) | 14 | 742 | 207,760 रूपए |
एस-एचएनआई (मैक्स) | 67 | 3,551 | 994,280 रूपए |
बी-एचएनआई (न्यूनतम) | 68 | 3,604 | 1,009,120 रूपए |
11 मशहूर फंड्स को दिए 58.9 लाख इक्विटी शेयर
कंपनी ने ऐलान किया कि आने से पहले एंकर निवेशकों से 165 करोड रुपए हासिल कर लिए हैं। कंपनी ने 11 मशहूर फंड्स को 58.9 लाख इक्विटी शेयर दिए हैं। Credo Brands Marketing IPO के शेयर 280 रुपए के रेट से दिए गए हैं। कंपनी ने एचएसबीसी म्युचुअल फंड, जेएम म्युचुअल फंड, सनलाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा, बजाज अलाइंस लाइफ इंश्योरेंस, आदित्य बिरला जैसी कई मशहूर कंपनियों से यह पैसा जुटाया आया है।
Credo Brands Marketing IPO इश्यू के रजिस्ट्रार
डीएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटी इस लिमिटेड और कीनोट फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इन टाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। 2 रुपए फेस वैल्यू वाला आईपीओ प्रमोटर, प्रमोटर समूह और अन्य बिक्री शेयरधारकों द्वारा 1.96 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री एक पूरी पेशकश ऑफर फॉर सेल के जरिए (OFS) है।
इन्वेस्टर्स कैटेगिरी रिजर्व शेयर
इन्वेस्टर्स की कैटेगिरी | IPO के तहत शेयरों का अलॉटमेंट |
कर्मचारी रिजेर्वेशन | कर्मचारियों के लिए 0 शेयर रिजर्व |
एंकर एलोकेशन | 58,90,488 शेयर (IPO साइज़ का 30.00%) |
ऑफर किए गए QIB शेयर | 39,26,992 शेयर (IPO साइज़ का 20.00%) |
NII (HNI) शेयर ऑफर किए गए | 29,45,244 शेयर (IPO साइज़ का 15.00%) |
ऑफर किए गए रिटेल शेयर | 68,72,236 शेयर (IPO साइज़ का 35.00%) |
![इन्वेस्टर्स कैटेगिरी रिजर्व शेयर](https://24hindinews.in/wp-content/uploads/2023/12/%E0%A4%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%AF%E0%A4%B0-1024x576.jpg)
प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स बिक्री (OFS) की पेशकश
Credo Brands Marketing IPO 2 रुपए के फेस वैल्यू के 19,634,960 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) है प्रत्येक का कुल मिलाकर रेड हेरिंग प्रास्पेक्ट्स(RHP) के अनुसार 569. 78 करोड़। ऑफर फॉर सेल (OFS) में कमल खुशलानी द्वारा 41,40,00, इक्विटी शेयर, पूनम खुशलानी द्वारा 42,75,000 इक्विटी शेयर, सोनाक्षी खुशलानी द्वारा 108,000 इक्विटी शेयर , और एंड्रयू खुशलानी द्वारा 108,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं।
Credo Brands Marketing IPO में अन्य बेचने वाले शेयरधारक हैं, कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन लिमिटेड जो 2,032,260 शेयरों तक की पेशकश करेगा। बेला प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड 5,031,260 इक्विटी शेयर। जय मिलन मेहता 1,970,220 इक्विटी शेयर तक और सागर मिलन मेहता 1,970,220 इक्विटी शेयर तक की पेशकश करेगा। आईपीओ वॉच के अनुसार, क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग शेरों के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम GMP प्राइस 0 रुपए था।
कंपनी और मार्केटिंग के बारे में
क्रेडो अपने ब्रांड मुफ्ती के जरिए देश भर में गारमेंट्स और एक्सेसरीज की रिटेल बिक्री करता है। क्रेडो के हेड रेडिंग प्रास्पेक्टस के मुताबिक, कंपनी को 61 प्रतिशत रिवेन्यू एक्सक्लूसिव ब्रांड एलॉटेड बिजनेस से होता है, Credo Brands Marketing IPO में, जबकि 2.5 प्रतिशत रिवेन्यू बड़े फॉर्मेट स्टोर से हासिल होता है। कंपनी के रेवेन्यू में मल्टी ब्रांड एलॉटेड और ऑनलाइन बिजनेस की क्रमशः18 प्रतिशत और और 14 प्रतिशत हिस्सेदारी है
Credo Brands Marketing IPO में हम आपको बता दें कि, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 117 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 77.5 करोड रुपए था इसके अलावा अप्रैल-जून 2023 में तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 8.57 रहा। 1998 में कंपनी की प्रोडक्ट सीरीज में केवल शर्ट, टी-शर्ट और पजामा। शामिल थे। हालांकि अब कंपनी स्वेटर, ब्लेजर, कार्गो पैंट, चिनोज, स्वेटशर्ट और जींस जैसे अलग-अलग तरह के आइटम बेचती है।
यह भी पढ़ें-