दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर डॉ रितु सिंह के समर्थन में दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उन्हें बुराड़ी थाने भेज दिया है। वह डॉक्टर रितु सिंह के समर्थन में पहुंचे थे। जहां देर रात तक उन्हें रखा गया। Delhi University Protest में आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
भीम आर्मी की पूछ रहे थे समर्थन में
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद आज दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रमोशन डॉक्टर रितु सिंह के समर्थन में दिल्ली यूनिवर्सिटी में जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे। Delhi University Protest में दरअसल डॉक्टर रितु सिंह पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में साइकोलॉजी विभाग में एक प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के द्वारा कॉलेज से निकाल दिया गया है। इसलिए वह काफी दिनों से दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठी हैं।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के आने से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। उनके समर्थन में चंद्रशेखर आजाद दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। Delhi University Protest में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद को विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नॉर्थ कैंपस की आर्ट फैकल्टी की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। उनके साथ कोई और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
क्यों हो रहा दिल्ली यूनिवर्सिटी में बहुत प्रदर्शन
डॉक्टर रितु सिंह का आरोप है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उनके साथ दलित होने की वजह से भेदभाव किया है। Delhi University Protest में, सूत्रों के मुताबिक उन्होंने 4 साल पहले दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता राय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इसीलिए साल 2020 में उन्होंने प्रिंसिपल की बर्खास्ती की को लेकर धरना दिया था। हालांकि यह मामला अब कोर्ट में चल रहा है। डॉ रितु सिंह पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी में धरना दे रही थी।
Delhi University Protest हो रहा जातिगत भेदभाव
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि डॉक्टर रितु सिंह का जातिगत उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वह उनके साथ इस लड़ाई में साथ हैं, और जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। Delhi University Protest में, धरने में शामिल होने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद और अन्य प्रदर्शनकारी दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह से मुलाकात करने की मांग कर रहे थे।
डॉ रितु सिंह ने बताया कि अभी दौलत राम कॉलेज ने उन्हें निष्कासित नहीं किया है बल्कि मौखिक रूप से कॉलेज ना आने के लिए कहा गया है। धरने पर बैठी डॉक्टर रितु सिंह ने मांग की दिल्ली यूनिवर्सिटी SC और ST सीटों के लिए विशेष भर्ती ड्राइव शुरू की जाए। Delhi University Protest में, उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी जातिगत भेदभाव कर रही है। जातिगत भेदभाव की वजह से ही उन्हें नौकरी से निकल गया है
यह भी पढ़ें-