अगर आप आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। ईपैक ड्यूरेबल का आईपीओ 19 जनवरी यानी शुक्रवार को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य 640 करोड़रुपए जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 23 जनवरी तक निवेश करने का मौका है। अगर आप अभी EPACK Durable IPO में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको डिटेल में बताने वाले हैं।
EPACK Durable IPO Details
आईपीओ जारी होने की तारीख | 19 जनवरी 2024 |
सब्सक्रिप्शन बंद होने की तारीख | 23 जनवरी 2024 |
अलॉटमेंट की तारीख | 24 जनवरी 2024 |
लिस्टिंग की तारीख | 29 जनवरी 2024 |
फेस वैल्यू | 10 रुपए प्रति शेयर |
प्राइज बैंड | 218 रुपए से लेकर 230 रुपए के बीच प्रति शहर |
लॉट साइज | 65 शेयर |
फ्रेश इश्यू | 17,391,304 शेयर (कुल मिलाकर ₹400.00 करोड़ तक) |
टोटल इश्यू साइज | 27,828,351 शेयर (कुल मिलाकर ₹640.05 करोड़ तक) |
कितना तय किया प्राइस बैंड
कंपनी ने मंगलवार को सिरो का प्रेसिडेंट तय कर दिया है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 218 रुपए से लेकर 230 रुपए के बीच है। EPACK Durable IPO में आपको बता दें कि, रिटेल निवेशक एक बार में काम से कम 65 शेयरों का लॉट खरीद सकते हैं। वही ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट यानी 845 शेयरों की सीमा रखी गई है। ऐसे में इस आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर्स 14950 रुपए से लेकर ज्यादा से ज्यादा 1,94,350 रुपए तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
कब और किस प्लेटफार्म पर होगी लिस्टिंग
कंपनी के शेयर एलॉटमेंट की तारीख 24 जनवरी तय की गई है वहीं असफल इन्वेस्टर्स को 24 जनवरी को रिफंड प्राप्त हो जाएगा। EPACK Durable IPO में, सफल इन्वेस्टर के डिमैट अकाउंट में 25 जनवरी को ही शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 29 जनवरी 2024 को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) प्लेटफार्म पर हो सकती है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 18 जनवरी 2024 को 1 दिन के लिए खुलेगा।
कितने इक्विटी शेयर किए जाएंगे जारी
इस आईपीओ के तहत 1.73 करोड रुपए का इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं ऑफर फॉर सेल के तहत एक करोड़ से शेयरों की बिक्री की जा सकती है। अगर हम बात करते हैं, इस इनिशियल पब्लिक आफरिंग की तो इसमें करीब 400 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर जारी किए जाने हैं। EPACK Durable IPO में, इसके अलावा 240 करोड़ रुपए की कीमत वाले एक करोड़ से ज्यादा शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री के लिए जारी किया जाएगा।
इस इश्यू में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा तय किया गया है। वहीं, योग्य -संस्थागत (QIB) खरीदारों के लिए सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत हिस्सा और गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए 15 फ़ीसदी ऐसा रिजर्व किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 65 शेयरों का है और इसके बाद इसके मल्टीप्ल में बोली लगा सकते हैं। EPACK Durable IPO में, इसमें खुदरा निवेशकों के लिए लोअर प्राइस बैंड 14170 रुपए के आसपास होगा। वहीं अपर प्राइज बैंड 14950 रुपए हो सकता है।
यह भी पढ़ें-