क्या होगा जब आप अपने Destination तक जाने के लिए फ्लाइट में बैठे हैं और फ्लाइट आपके शहर में लैंडिंग के बजाय किसी और देश में लैंड हो जाए। Indigo Emergency Landing के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि ऐसा ही कुछ शनिवार 13 जनवरी यानी आज हुआ है। जब मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बांग्लादेश की राजधानी ढाका में लैंड हो गई। फ्लाइट का ढाका में लैंड होने की वजह कोहरा है।
फ्लाइट में 178 यात्री थे सवार
कोहरे की वजह से फ्लाइट को गुवाहाटी में लैंड नहीं कराया जा सका इसलिए उसे ढाका डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो की यह उड़ान घरेलू थी इसलिए सभी यात्री बिना पासपोर्ट के ढाका पहुंच गए। Indigo Emergency Landing में यात्रियों को फ्लाइट में ही बैठकर मौसम के साफ होने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विमान में बैठे सभी यात्रियों को नाश्ता दिया गया। फ्लैट में 178 यात्री सवार थे।
कंपनी की तरफ से बताया गया कि गुवाहाटी में कोहरे और अत्यधिक खराब मौसम होने की वजह से पायलट को लैंडिंग में दिक्कत हुई जिसके बाद ATC ने विमान को बांग्लादेश की तरफ डायवर्ट कर दिया। Indigo Emergency Landing में बता दें कि ढाका ATC को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद उन्होंने तुरंत भारतीय विमान को लैंडिंग की परमिशन दी इसके बाद वहां भारतीय विमान उतरा।
कांग्रेस नेता भी थे फ्लाइट में
Indigo Emergency Landing में आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर भी इसी फ्लाइट में मौजूद थे। फ्लैट की बांग्लादेश के ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। इसी के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि हम लोग मुंबई से गुवाहाटी के लिए हवाई जहाज से उड़े थे लेकिन फ्लाइट बांग्लादेश के ढाका में लैंड हुई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रतिनिधि और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने Indigo Emergency Landing वीडियो में आगे बताया कि और अभी तक प्लेन टेक ऑफ नहीं हुआ है। सभी लोग परेशान हैं, प्लेन के अंदर से भी यात्री भरे हुए हैं। आप लोग देख सकते हैं कि क्या स्थिति हो गई है। हम लोग इंडिगो की मेहरबानी से बिना पासपोर्ट के आधार कार्ड लेकर बांग्लादेश के ढाका पहुंच गए हैं।
Indigo Emergency Landing इंडिगो ने जताया खेद
Indigo Emergency Landing में आपको बता दें कि, इंडिगो ने कहा कि यात्रियों को कोई असुविधा के लिए सचमुच खेद है। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को बांग्लादेश के ढाका के हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया जो हमारे कंट्रोल से बाहर है। हमारी टीम अपनी सर्वोचना क्षमताओं के अनुसार यात्रियों की सहायता के लिए काम कर रही है। इंडिगो टीम बहुत ही इमानदारी से आपकी कठिनाई को समझ रही है।
इंडिगो ने कहा कि संचालन संबंधी वजह से ढाका से फ्लाइट को गुवाहाटी जाने के लिए पायलट ग्रुप के एक अल्टरनेटिव ग्रुप का अरेंजमेंट किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को लगातार जानकारियां दी जा रही हैं और उन्हें भोजन उपलब्ध कराया गया है। Indigo Emergency Landing में उसने अपने बयान में कहा कि गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण फ्लाइट को बांग्लादेश के ढाका में डाइवर्ट करना पड़ा।
यही भी पढ़ें-
- Oppo Reno 11 Series 5G Price: जाने कैमरा बैटरी या परफॉर्मेंस और दमदार फीचर्स
- Captain Miller 1st Day Collection: धनुष की मूवी की हुई Amazing शुरुआत, जानिए कितना रहा कलेक्शन
- Mukesh Ambani Networth: मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर, जानिए नेटवर्थ