अगर आप शेयर मार्केट में IPO के जरिए पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। आईपीओ बाजार में जबरदस्त हलचल है। इस साल अब तक लिस्टेड कंपनियों ने 300% तक का प्रॉफिट कमाया है। आज एक और IPO खुल रहा है। आईपीओ आने वाली कंपनी न्यू स्वान मल्टीटेक कंपनी है। यह New Swan Multitech IPO 11 जनवरी 2024 यानी कि आज खुलने जा रहा है। यह IPO 15 जनवरी 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
New Swan Multitech IPO Detail
आईपीएल जारी होने की तारीख | 11 जनवरी 2024 |
आईपीओ बंद होने की तारीख | 15 जनवरी 2024 |
अलॉटमेंट की तारीख | 16 जनवरी 2024 |
लिस्टिंग की तारीख | 18 जनवरी 2024 |
शेयर होल्डिंग प्री इश्यू | 14,000,240 19,016,240 |
फेस वैल्यू | 10 रुपए प्रति शेयर |
शेयर होल्डिंग पोस्ट इश्यू | 19,016,240 |
प्राइस बैंड | 62 रुपए से लेकर 66 रुपए प्रति शेयर के बीच |
फ्रेश इश्यू | 5,016,000 शेयर |
लॉट साइज | 2000 शेयर |
लिस्टिंग | बीएसई एसएमई में लिस्टिंग |
टोटल इश्यू साइज | 5,016,000 शेयर |
कितना तय किया गया प्राइस बैंड
न्यू स्वान मल्टीटेक कंपनी के IPO प्राइज बैंड 62 रुपए से लेकर 66 रुपए के बीच प्रति शेयर तय किया गया है। इन्वेस्टर्स के नजरिए से अच्छी बात यह है कि अभी ग्रे मार्केट में कंपनी का परफॉर्मेंस अच्छा है। उम्मीद है कि निवेश करने वाले निवेशक को 50% तक का फायदा हो सकता है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा 33 करोड़ रुपए जुटाने का है। New Swan Multitech IPO के तहत 50.16 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
103 रुपए पर हो सकते हैं लिस्ट
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 37 रुपए के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर 66 रुपए के अपर प्राइस बैंड 103 रुपए पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, IPO में जिन इन्वेस्टर्स को कंपनी के शेयर एलॉटेड होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन करीब 50% के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। New Swan Multitech IPO कंपनी के में कंपनी के शेयरों का एलॉटमेंट 16 जनवरी 2024 को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर 18 जनवरी 2024 को लिस्ट हो सकते हैं।
किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व
New Swan Multitech IPO ने योग्य-संसाधन खरीदारों (QIB) के लिए पब्लिक इश्यू में 50 प्रतिशत शेयर रिजर्व किए गए हैं। गैर संस्थागत खरीदारों के लिए 15 प्रतिशत शेयर रिजर्व किए गए हैं, वही रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35 प्रतिशत शेयर रिजल्ट किए गए हैं। न्यू स्वान मल्टीटेक कंपनी के शेयर रिजर्व किए गए हैं। न्यू स्वान मल्टीटेक आईपीओ में खुदरा निवेशक एक लॉट के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ की एक लॉट में 2000 शेयर हैं।
डिमैट अकाउंट में कब होगा रिफंड
रिटेल निवेशकों को आईपीओ में 132000 रुपए का निवेश करना पड़ेगा। New Swan Multitech IPO से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100% थी जो कि आप 73.62% रह जाएगी। न्यू स्वान मल्टीटेक आईपीओ के शेयर बीएसई और एसएमई प्लेटफार्म पर लिस्ट होंगे। शेरों का एलॉटमेंट 15 जनवरी को किया जाएगा और कंपनी बुधवार 17 जनवरी को रिफंड शुरू करेगी। जबकि शेयर उसी दिन allottees के डिमैट अकाउंट में जमा किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
I loved as much as you will receive carried out right here. The sketch is tasteful, your authored subject matter stylish. nonetheless, you command get got an edginess over that you wish be delivering the following. unwell unquestionably come further formerly again as exactly the same nearly very often inside case you shield this hike.