साल 2024 में आईपीओ आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस महीने में इसके बाद एक आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं। मारुतिनंदन ट्यूब्स का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है, जो भी इन्वेस्टर इस आईपीओ में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, वह 16 जनवरी तक Shree Marutinandan Tubes IPO में सब्सक्रिप्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 14.30 करोड रुपए जुटाना चाहती है।
Shree Marutinandan Tubes IPO Details
आईपीओ जारी होने की तारीख | 12 जनवरी 2024 |
सब्सक्रिप्शन बंद होने की तारीख | 16 जनवरी 2024 |
लिस्टिंग की तारीख | 19 जनवरी 2024 |
इश्यू टाइप | फिक्स्ड प्राइस इश्यू आईपीओ |
फेस वैल्यू | 10 रुपए प्रति शेयर |
लिस्टिंग | बीएसई एसएमई में लिस्टिंग |
प्राइस बैंड | 143 रुपए प्रति शेयर |
शेयर होल्डिंग प्री इश्यू | 2,460,000 |
लॉट साइज | 1,000,000 शेयर |
शेयर होल्डिंग पोस्ट इश्यू | 3,460,000 |
टोटल इश्यू साइज | 1,000,000 शेयर (कुल मिलाकर ₹14.30 करोड़ तक) |
मार्केट मेकर पोर्शन | 50,000 शेयर |
फ्रेश इश्यू | 1,000,000 शेयर (कुल मिलाकर ₹14.30 करोड़ तक) |
जारी किए जाएंगे 10 लाख इक्विटी शेयर
मारुति नंदनट्यूब्स आईपीओ के तहत 10 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इस Shree Marutinandan Tubes IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री पेशकश नहीं होगी। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 143 रुपए का फिक्स प्राइस ऑफर तय किया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 19 जनवरी 2024 को एनएसई और एसएमई प्लेटफार्म पर होने की उम्मीद है।
श्री मारुति नंदन ट्यूब्स लिमिटेड के आईपीओ लॉट साइज 1000 शेयरों का है। निवेशक कम से कम 1000 से शेयरों और उसके गुणक में बोली लगा सकते हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए जो भी फंड इकट्ठा करेगी, इसका इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने में किया जाएगा। Shree Marutinandan Tubes IPO में पब्लिक इश्यू से जुड़े खर्चों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम
मारुति नंदन ट्यूब्स आईपीओ से रिलेटेड ग्रे मार्केट की अपडेट भी निकाल कर सामने आ गई है। 13 जनवरी यानी आज ग्रे मार्केट में 32 रुपय के प्रीमियर के साथ ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग बाजार में 175 रुपए की कीमत के साथ होने की संभावना है। Shree Marutinandan Tubes IPO में आपको बता दें कि, अगर ऐसा होता है तो इन्वेस्टर्स को 22 प्रतिशत का बंपर फायदा मिल सकता है।
कौन हैं बुक रनिंग लीड मैनेजर
Shree Marutinandan Tubes IPO में आपको बता दें कि, भरत शिवरतन शर्मा, विक्रम शिव रतन शर्मा और कुसुमलता शिवरतन शर्मा इसके प्रमोटर्स हैं। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड आईपीओ के लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार हैं। श्री मारुति नंदन ट्यूब्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड है। मारुति नंदन ट्यूब्स लिमिटेड की शुरुआत साल 2013 में हुई थी।
कंपनी कृषि तेल और सौर ऊर्जा स्वास्थ्य सेवा आवास सिंचाई और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र के लिए गेलवेनाइज्ड ट्यूब बनाती है। Shree Marutinandan Tubes IPO में बता दें कि, सितंबर 2020 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 42.77 करोड रुपए का रेवेन्यू हासिल किया था, जबकि इसका नेट प्रॉफिट 1.42 करोड़ों रुपए रहा। दस्तावेजों से पता चलता है कि 2022 में कंपनी ने 47 करोड रुपए का रेवेन्यू कमाए और 2 करोड रुपए का मुनाफा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें-
- Toyota bz4x Price: टोयोटा ला रही गजब की इलेक्ट्रिक एसयूवी जाने फीचर्स और लुक्स के बारे में।
- Guntur Kaaram 1st Day Collection: पहले दिन ही Super star महेश बाबु ने मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
- Ira Khan Wedding Reception: मुंबई में आज आमिर खान की बेटी “आयरा” का ग्रैंड रिसेप्शन