SSC JE Syllabus, Exam Pattern & Sallary 2024: एसएससी जेई पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और वेतन 2024: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE) की परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम जारी किए गए हैं। एसएससी जेई पाठ्यक्रम में उन विषयों और टॉपिक को निर्दिष्ट कर दिया गया है जिनसे बनने वाले प्रश्न तथा जिन से संबंधित प्रश्न एसएससी जेई की परीक्षा में पूछे जाएंगे। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर के पहले पेपर में सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता तथा सामान्य इंजीनियरिंग और तर्क भी शामिल हैं। जिसमें उस स्ट्रीम के अनुसार जिसको अभ्यर्थी ने चुना है के अनुसार इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल तथा सिविल इंजीनियरिंग के विषय भी शामिल हैं।
SSC JE Syllabus, Exam Pattern & Sallary 2024: एसएससी जेई के पहले पेपर में आपको यह सब विषय देखने को मिल जाएंगे किंतु जब एसएससी जेई का दूसरा पेपर होता है तो हम आपको बता दें कि एसएससी जेई के दूसरे पेपर को तीन भागों में विभाजित किया गया है। इसके पहले भाग में सिविल इंजीनियरिंग, तथा दूसरे भाग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और तीसरे भाग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल होती है। इसके पेपर में आने वाले प्रश्न डिप्लोमा स्तर पर पढ़ाई जाने वाले होते हैं। अगर आप एसएससी जेई के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले आपको इसका परीक्षा पैटर्न यह जानना महत्वपूर्ण है। आईये पेपर 1 और पेपर 2 के परीक्षा पैटर्न को जानते हैं।
- पहला पेपर 200 अंकों का होता है जिसमें आपसे 200 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- एसएससी जेई का दूसरा पेपर 300 अंकों का होता है।
- एसएससी जेई के दोनों पेरो में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाते हैं।
- पहले पेपर में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाते हैं जबकि दूसरे पेपर में गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाता है।
![SSC JE Salary 2024](https://24hindinews.in/wp-content/uploads/2024/05/jpg-ezgif.com-jpg-to-webp-converter-1-1024x576.webp)
SSC JE Salary 2024
SSC JE Syllabus, Exam Pattern & Sallary 2024: एसएससी जेई वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार है। एसएससी जेई के लिए वेतन बैंड वेतन मैट्रिक्स के स्तर 6 के अंतर्गत आता है। एसएससी जूनियर इंजीनियर के लिए मूल वेतन और इन-हैंड वेतन (सभी लाभों सहित) नीचे दिए गए हैं।
बेसिक/हाथ | वेतन भारतीय रुपये में |
एसएससी जूनियर इंजीनियर्स के लिए मूल वेतन | 35,400 रुपये – 1,12,400 रुपये |
एसएससी जूनियर इंजीनियर वेतन हाथ में | 44,000 (सभी लाभ सहित) |
यहाँ भी पढ़ें-
- नीट 2024 रिजल्ट के माध्यम से किए जाने वाले कोर्स: Neet 2024 Result ke Madhyam Se Kiye Jane Wale Course
- नीट परीक्षा 2024 का रिजल्ट कब तक आएगा: Neet Exam 2024 Ka Result Kab Tak Aayega: Latest News
- SSC JE Exam Date 2024: Apply For 968 Vacancies: जानें कब होगा एसएससी जेई का एग्जाम
- नीट 2024 में 300-400 अंक प्राप्त होने पर मेडिकल कॉलेजों की सूची: Neet 2024 में 300-400 Number Par Milne Wale Colleges