उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया जाता है, जिससे उनके लाइफस्टाइल में सुधार किया जा सके। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने U.P Internship Yojana 2023 को शुरू किया, जिसके माध्यम से इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को हर महीने 2500 रुपए की धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाती है।
इस योजना में राज्य के 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं को अलग-अलग तकनीकी संस्थाओं और उद्योगों से जोड़ा जाता है। इस धनराशि को प्राप्त कर युवाओं के लाइफस्टाइल में सुधार आएगा। तो आईए जानते हैं, U.P Internship Yojana 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी क्या है कैसे आप इस योजना में आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें-
योजना का नाम | यूपी इंटर्नशिप योजना |
इनके द्वारा शुरू की गई | यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी |
द्वितीय सहायता | 2500 रुपए |
लाभार्थी | 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन करने वाले युवा |
मुख्य उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना |
इंटर्नशिप पीरियड | 6 महीने या 1 साल |
आवेदक की संख्या | 5,00,000 |
U.P Internship Yojana 2023 क्या है?
U.P Internship Yojana 2023 से मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि का लाभ उन्हीं को दिया जाएगा जो 6 महीने या 1 साल की ट्रेनिंग को पूरा करेगा। इस योजना में 2500 रुपए में से 1000 रुपए राज्य सरकार की तरफ से प्रदान किए जाएंगे और बाकी के बचे 1500 रुपए बच्चों के पास होने पर उन्हें नौकरी दिलाने के लिए प्रदान किए जाएंगे। यह योजना युवाओं के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।
सभी समस्या का हल निकालने के लिए यूपी सरकार ने U.P Internship Yojana 2023 की शुरुआत की है। इसमें युवाओं को टेक्निकल इंस्टीट्यूटों से जोड़ा जाता है जिसमें युवा नागरिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे उन्हें अलग-अलग क्षेत्र में अपने ही राज्य में रोजगार मिल पाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यह घोषणा की राज्य में पुलिस विभाग में 20% लड़कियों को भर्ती कराया जाएगा जिसके माध्यम से लड़कियां भी अपने राज्य की रक्षा कर सकेंगी।
![U.P Internship Yojana 2023 क्या है](https://24hindinews.in/wp-content/uploads/2023/12/U.P-Internship-Yojana-2023-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-1024x576.jpg)
U.P Internship Yojana 2023 का उद्देश्य है?
यूपी इंटर्नशिप स्कीम को शुरू करने का सरकार का उद्देश्य है, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना और उनके भविष्य को उज्जवल बनाना। सरकार का मुख्य उद्देश्य है, जिन युवाओं के पास कौशल और प्रतिभा दोनों हैं, लेकिन सही प्लेटफॉर्म नहीं है। अपने कौशल को इस्तेमाल करने के लिए, U.P Internship Yojana 2023 के माध्यम से युवाओं को 1 साल कौशल प्रशिक्षण ट्रेनिंग दी जाएगी, जिस दौरान छात्रों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रोजगार दिया जाएगा। रोजगार प्राप्त होने से युवा आत्मनिर्भर बन पाएंगे और और योजना के माध्यम से छात्रों को तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से जोड़ा जाएगा। U.P Internship Yojana 2023 को शुरू करने का सही उद्देश्य यही है कि राज्य में ऐसे बहुत से युवा नागरिक हैं जिन्हें रोजगार की बहुत ही जरूरत होती है जिनके पास प्रतिभा और कुशल तो होता है लेकिन उसे पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते।
U.P Internship Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को हर महीने 2500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह सहायता राशि प्राप्त करने के लिए युवाओं को 6 महीने या 1 साल की ट्रेनिंग करना जरूरी होगी।
- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पास होने वाले युवाओं के लिए नौकरी की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी।
- U.P Internship Yojana 2023 के माध्यम से युवाओं को अलग-अलग तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से जोड़ा जाएगा।
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के पुलिस विभाग में राज्य की 20% लड़कियों को अनिवार्य रूप से भर्ती कराया जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना का लाभ 5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश राज्य के हर एक तहसील में एक आईटीआई और कौशल विकास केंद्र भी खोले जाएंगे जो युवाओं को कौशल विकास के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
- U.P Internship Yojana 2023 का लाभ उठाकर राज्य के युवा नागरिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
- इस योजना के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी की दर कम होगी और ज्यादा से ज्यादा शिक्षक युवाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी।
![U.P Internship Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं](https://24hindinews.in/wp-content/uploads/2023/12/U.P-Internship-Yojana-2023-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AD-%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82-1024x576.jpg)
कैसे करें U.P Internship Yojana 2023 के लिए आवेदन
- U.P Internship Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट http://sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर “U.P Internship Yojana 2023” का लिंक मिलेगा इसको ओपन करें।
- लिंक मिलने के बाद आपको आपकी मूल विवरण नाम, पता, वर्ग, लिंग, पाठ्यक्रम, माता-पिता का नाम, मेल आईडी, मोबाइल नंबर, आदि की जानकारी अच्छे से भरें।
- आवेदन फार्म जमा करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें और “submit” बटन पर क्लिक करके अपना फार्म जमा कर दें
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड को अच्छे से संभाल कर रखें। ताकि आप अपने आवेदन की स्थिति का पता लगा सकें।
- U.P Internship Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए आप अपने जिले के निकटतम रोजगार कार्यालय में जाकर भी अपना नामांकन दर्ज कर सकते हैं।
U.P Internship Yojana 2023 के लिए दस्तावेज
आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जिनके बारे में आप नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकते हैं। U.P Internship Yojana 2023 के लिए दस्तावेजों की सूची इस प्रकार से है-
आधार कार्ड | ड्राइविंग लाइसेंस | पैन कार्ड |
जाति प्रमाण पत्र | आय प्रमाण पत्र | मूल निवास |
वोटर ID कार्ड | आय प्रमाण पत्र | पासपोर्ट साइज फोटो |
बैंक डिटेल्स | मोबाइल नंबर |
U.P Internship Yojana 2023 पात्रता व मापदंड
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को सबसे पहले नीचे दी गई पत्रताओं को पूरा करना होगा तभी वह U.P Internship Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- केवल 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन करने वाले छात्र-छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- केवल बेरोजगार युवा ही इस U.P Internship Yojana 2023 के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- New Maruti Swift स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स माइलेज 34 Kmpl, कीमत 6 लाख से कम
- Doms Industries IPO: खुलने से पहले ही छाया तूफान अगले हफ्ते होगा लॉन्च
- Tiger 3 OTT Release: अब ओटीटी पर चलेगा सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का जादू जानें कहां देख सकते हैं