भारत में हर साल रिपब्लिक डे यानि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 

भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और तब से हम सब इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

26 जनवरी के दिन देश की राजधानी दिल्‍ली में कर्तव्‍यपथ  पर परेड का आयोजन किया जाता है।

भारत में 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में कुछ ही दिन बचे हैं भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी।

भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया गया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया था।

गणतंत्र दिवस परेड के लिए हर साल किसी अन्‍य राष्ट्र के नेता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता हैi

1950 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के  राष्ट्रपति सुकर्णो थे।

1955 से गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन राजपथ पर शुरू किया गया तब राजपथ को ‘किंग्सवे’ के नाम से जाना जाता था।

हर साल राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से झांकियों के लिए सुझाव मांगे जाते हैं उसके बाद जब सभी राज्य अपने सुझाव उन्हें भेजते हैं।