एड्स आज भी एक लाइलाज जानलेवा बीमारी है। एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) का खतरा दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम (HIV) की वजह से होने वाली इस बीमारी को लेकर जागरूकता और बचाव को लेकर सावधान करने के लिए, World AIDS Day 2023 हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। एड्स मुख्य रूप से यौन संचारित रोग है। हालांकि कुछ और वजह से इसका खतरा हो सकता है
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनिया भर में एड्स रोग और एचआईवी के संक्रमण को लेकर लोगों में कई सारी गलतफहमियां हैं। इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक लाखों लोगों की जिंदगी जा चुकी है। इसे लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इसलिए जरूरी है कि आपको World AIDS Day 2023 लेख में, इस रोग के बारे में सही जानकारी हो, तो आईए जानते हैं कितनी खतरनाक है एड्स की बीमारी।
क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस?
World AIDS Day 2023 में, इस दिन AIDS से बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। एड्स को लेकर हमारे समाज में कई मिथक हैं, जिनके बारे में लोगों में जानकारी की काफी कमी है। एड्स कैसे फैलता है, इससे बचाव के तरीके, इसके टेस्ट, इससे जुड़े मिथक आदि के बारे में जानकारी देने की कोशिश की जाती है। लोगों में एचआईवी पॉजिटिव लोगों को लेकर कई गलत अवधारणाएं होती हैं, इस दिन उन्हें भी दूर करने की कोशिश की जाती है।
सबसे पहली बार, वर्ल्ड ऐड्स डे 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के World AIDS Day 2023 डाटा के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 3.6 करोड़ लोग, एचआईवी पॉजिटिव हैं। इससे बचाव और इसकी रोकथाम के लिए, लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इस मकसद के साथ विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। इस दिन पूरे समाज को एकजुट होकर एड्स से लड़ने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जाती है।
![क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस](https://24hindinews.in/wp-content/uploads/2023/11/%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-1024x576.jpg)
World AIDS Day 2023 क्या है एड्स रोग?
एड्स, एचआईवी वायरस से संक्रमण की वजह से होने वाली रोग है। यह एचआईवी वायरस के इंफेक्शन से शरीर में बीमारी से लड़ने की क्षमता को काफी कमजोर कर देता है। World AIDS Day 2023 में बता दें कि, यौन संचारित संक्रमण (STI) के अलावा यह संक्रमण, इनफेक्टेड खून के चढ़ाने, संक्रमित व्यक्ति को लगे इंजेक्शन के इस्तेमाल, गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान मां से उसके बच्चे में भी होने का खतरा देखा जाता रहा है।
World AIDS Day 2023 में बता दें कि, एड्स तब होता है, जब व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इम्यून सिस्टम हमारे शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और अन्य सभी कीटाणुओं से बचाने का काम करता है या यह कहा जा सकता है कि शरीर को इन्फेक्शन या अन्य बीमारियों से लड़ने में सहायता प्रदान करता है। HIV, जो आगे जाकर एड्स का कारण बनता है। प्रतिरक्षा प्रणाली की सीडी4 कोशिकाओं(CD4 सेल्स) पर हमला कर इसे कमजोर बनाता है।
क्या हैं AIDS के लक्षण?
HIV से संक्रमित होने के बाद लोग ज्यादा बीमार पड़ने लगते हैं और उन्हें हफ्ते में बुखार, सिर दर्द और गले में खराश जैसी बीमारियां होने लगते हैं। World AIDS Day 2023 में हालांकि, उन्हें लक्षण का पता नहीं चल पाता है। फिर जब इन्फेक्शन बढ़ने लगता है तो आपका वजन कम होने लग एचआईवी एड्स के कारणता है, बुखार, दस्त, मुंह में घाव, लसीका ग्रंथियों में सूजन और रात में पसीना आने लगता है। जब आप इस बीमारी का इलाज नहीं करते हैं तो आपको टीवी और कैंसर जैसे रोग भी हो सकते हैं।
- तेजी से वजन घटा: अचानक तेजी से वजन घटना, एड्स के लक्षण या एड्स बीमारी के लक्षण में शामिल है।
- लगातार बुखार या रात को पसीना आना: बार-बार बुखार या रात को पसीना आना एड्स के लक्षण या एड्स बीमारी के लक्षण में से ही एक है।
- लंबे समय तक लिम्फ नोड्स में सूजन: बगल, कमर या गर्दन में लिम्फ नोड्स में यदि लंबे समय से सूजन है, तो यह एड्स के लक्षण या एड्स बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।
- घाव होना और त्वचा में कुछ चेंजस होना: मुंह जननांग या गुदा क्षेत्र में लगातार घाव और लगातार त्वचा की कुछ समस्याएं, जैसे त्वचा पर चकत्ते और घाव होना एड्स के लक्षण या एड्स बीमारी के लक्षण में शामिल हैं।
- यह संभव है कि World AIDS Day 2023 में ऊपर दिए गए लक्षण एचआईवी के लक्षण या एड्स के लक्षण नहीं भी हों, यदि यह लक्षण अधिक समय तक बने रहते हैं, तो चिकित्सा सलाह लेना जरूरी है
![क्या हैं AIDS के लक्षण](https://24hindinews.in/wp-content/uploads/2023/11/%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82-AIDS-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3-1024x576.jpg)
एचआईवी एड्स के कारण
एचआईवी एक खास तरह का वायरस है, जो अफ्रीकी चिंपैंजी से मनुष्यों में फैला है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मानव के शरीर में संक्रमित बंदरों का मांस खाने से फैला है। World AIDS Day 2023 में क्या आप जानते हैं, एचआईवी कैसे फैलता है? या महिलाओं में एचआईवी कैसे होता है? संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले द्रव या पदार्थ के संपर्क में यदि कोई स्वस्थय व्यक्ति आता है, तो वह संक्रमित हो सकता है।
एचआईवी एड्स का संक्रमण हवा, पानी या कीड़े के काटने से प्रसारित नहीं होता है। World AIDS Day 2023 के इस आर्टिकल में हम आपको बता दें कि, आप निम्नलिखित तरीकों से एचआईवी संक्रमित हो सकते हैं-
- रक्त संचरण: कुछ मामलों में एचआईवी वायरस रक्त संचरण के माध्यम से भी फैलता है।
- असुरक्षित यौन संबंध: यदि आप किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं, तो आप संक्रमित हो सकते हैं। वैजाइनल एनल या ओरल यौन संबंध बनाने से यह इंफेक्शन फैल सकता है।
- इंजेक्शन साझा करना: एचआईवी संक्रमित व्यक्ति पर इस्तेमाल की गई सुई को किसी दूसरे स्वस्थ व्यक्ति के साथ साझा करने से भी यह इंफेक्शन फैल सकता है
- गर्भावस्था प्रसव या स्तनपान द्वारा: यदि कोई महिला एचआईवी संक्रमित है तो वह स्तनपान, प्रसव या गर्भावस्था द्वारा अपने बच्चों को भी संक्रमित कर सकती है।
एचआईवी/एड्स संक्रमण से बचाव
एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए कोई टीका नहीं है, World AIDS Day 2023 में बता दें कि, हालांकि कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स में एचआईवी/एड्स के उपचार के ट्रायल का जिक्र मिलता है, फिर भी अभी एड्स ले इलाज बीमारी माना जाता है एचआईवी संक्रमण से बचाव जरूरी है। इस जानलेवा बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आपको अपने साथी के प्रति वफादार होना होगा। आप कोई यौन संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें-