अगर आप किसी इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आपको बता दें कि एक और आईपीओ निवेश के लिए ओपन हो रहा है। यह आईपीओ मैक्सपोजर लिमिटेड का है। इस कंपनी के आईपीओ में इन्वेस्ट करने के लिए 15 जनवरी 2024 यानि सोमवार को खुलेगा। Maxposure IPO में इन्वेस्टर इस इश्यू में 17 जनवरी 2024 यानी बुधवार तक इन्वेस्ट कर सकते हैं।
Maxposure IPO Details
आईपीओ की तारीख | 15 जनवरी 2024 |
सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख | 17 जनवरी 2024 |
लिस्टिंग की तारीख | N/A |
फेस वैल्यू | 10 रुपए प्रति शेयर |
लॉट साइज | 4000 शेयर |
प्रिंस बैंड | 31 रुपए से 33 रुपए के बीच प्रति शेयर |
इश्यू टाइप | बुक बिल्ट इश्यू IPO |
टोटल इश्यू साइज | 6,140,000 शेयर (कुल मिलाकर ₹20.26 करोड़ तक) |
लिस्टिंग | एनएसई एसएमई में लिस्टिंग |
फ्रेश इश्यू | 6,140,000 शेयर (कुल मिलाकर ₹20.26 करोड़ तक) |
शेयर होल्डिंग प्री इश्यू | 16,600,950 |
मार्केट मेकर पोर्शन | 372,000 शेयर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग |
शेयर होल्डिंग पोस्ट इश्यू | 22,740,950 |
कितना तय किया प्राइस बैंड
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने आने वाले पब्लिक इश्यू के लिए प्राइज बैंड 31 रुपए से लेकर 33 रुपए के बीच प्रति शेयर तय किया है, जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति शेयर है। यह 20.26 रुपए का बुक बिल्ट इश्यू है और पूरी तरह से 61.4 लाख शेयरों का ताजा इश्यू है। Maxposure IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 18 जनवरी को किए जाएंगे और रिफंड की शुरुआत 19 जनवरी को होगी। मैक्स्पोज़र लिमिटेड के शेयर 22 जनवरी को NSE प्लेटफार्म पर लिस्ट होंगे।
रिटेल इन्वेस्टमेंट के लिए जरूरी इन्वेस्ट
मैक्सपोजर लिमिटेड के लिए कम से कम लॉट साइज 4000 शेयरों का है। Maxposure IPO में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए जरूरी इन्वेस्टमेंट की कम से कम राशि 132,000 रुपए है। GYR कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड मैक्स्पोज़र आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, बिग शेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। HNI के लिए कम से कम लॉट साइज 8000 शेयर (2 लॉट) है, जिसकी राशि 264000 रुपए है।
मैक्सपोजर आईपीओ ग्रे मार्केट में 20 रुपए के प्रीमियम पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर 53 रुपए पर लिस्ट हो सकते हैं। Maxposure IPO में पहले ही दिन इन्वेस्टर्स को 61 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा हो सकता है। आपको बता दें कि ग्रे मार्केट प्रीमियम में हमेशा सटीक नहीं होता है। इंडिया अहेड वेंचर फंड, वॉलफोर्ट फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड और फिनावेन्यु ग्रोथ फंड ने आईपीओ में पहले ही हिस्सेदारी कर ली है।
किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व?
Maxposure IPO में इस इश्यू का लगभग 50% योग्य-संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए रिजर्व किया गया है। फ्रेश इश्यू का 35% से कम रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है और नोट इश्यू का काम से कम 15% हिस्सा एचएनआई के लिए रिजर्व है। एक्स्पोज़र आईपीओ के लिए बाजार निर्माता गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग है। एक्स्पोज़र लिमिटेड ए कंपनी है जो अलग-अलग प्लेटफार्म पर प्राइवेट मीडिया और एंटरटेनमेंट सर्विस प्रोवाइड करती है।
Maxposure IPO कंपनी के बारे में
बस 2006 में स्थापित यह कंपनी कंटेंट एडवरटाइजिंग और टेक्नो सेक्टर में एक्टिव है। कंपनी की सर्विस इंडिगो एयर इंडिया, गल्फ एयर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, ओबेरॉय होटल्स, विदेश मंत्रालय ताज ग्रुप ऑफ़ होटल्स और रिसोर्ट को भी प्रोवाइड की जाती है। Maxposure IPO में आपको बता दें कि, यह फॉर्म एयरलाइन कंपनियों के जरिए फ्लाइट में यात्रियों को एंटरटेनमेंट सर्विस पर काम करती है।
यह भी पढ़ें-