देश का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर पिछले 8 महीना से हिंसा से ग्रसित है राहुल गांधी ने अपनी यात्रा मणिपुर से शुरू की क्योंकि वह मणिपुर के लोगों की आवाज को बुलंद करना चाहते हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तक मणिपुर जाने का वक्त नहीं निकाल पाए। लेकिन उन्होंने ऐसा ट्वीट किया है, जिससे सियासत गर्म हो गई है। क्या कहा मोदी ने तो हमारे इस PM Modi tweet on Manipur आर्टिकल में अंत तक बने रहिए।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा?
मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा को राज्य बने 5 दशक हो गए हैं। पुनर्गठन 1971 के तहत मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा को 1 जनवरी 1972 को अलग-अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। PM Modi tweet on Manipur में आपको बता दें कि मणिपुर स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स जरिए ट्वीट कर मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा इन तीनों राज्यों के लोगों को बधाई दी।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट हैंडल बधाई संदेश में कहा कि त्रिपुरा की स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। PM Modi tweet on Manipur में कहा कि कामना करता हूं इस दिन राज्य के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध विरासत का कीर्तिमान करें। पीएम मोदी ने मेघालय के लोगों के लिए बधाई संदेश में कहा कि मेघालय के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मेघालय की संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियां का जश्न मनाने का अवसर है।
PM Modi tweet on Manipur क्या कहा पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के लोगों को भी बधाई संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “मणिपुर दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में एक अहम योगदान दिया है। PM Modi tweet on Manipur में आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मणिपुर पर कहा, “हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व हैu मैं मणिपुर के नरेंद्र मोदी विकास के लिए कामना करता हूं, आने वाले समय में मणिपुर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर साधा निशान
मणिपुर में पिछले 1 साल से हिंसा घटनाएं घट रही हैं। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला करती आ रही है। PM Modi tweet on Manipur में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि मणिपुर राज्य में हिंसा जारी है और सामाजिक सद्भाव नष्ट हो गया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप है। उन्होंने राज्य के राजनीतिक दलों से मिलने से इनकार कर दिया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की स्थापना दिवस पर ट्वीट करते हैं, लेकिन उन्हें उसे राज्य का दौरा करने का वक्त नहीं मिल रहा और और ना ही उन्होंने इसे जरूरी समझा। मणिपुर राज्य 1 साल से बहुत ही दर्द और पीड़ा से गुजर रहा है। PM Modi tweet on Manipur में, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, “सोशल मीडिया के जरिए से उन्होंने जो शुभकामनाएं व्यक्त की है, वह उनके पाखंड का एक और प्रदर्शन है।
यह भी पढ़ें-